Sunday, August 7, 2016

श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य की 8वीं पुण्यतिथि रैगर समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई

स्वतंत्र संवाददाता : रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया
देश विदेश में सुविख्यात देवभूमि रामदेवरा (रुणिचा) में दिनांक 16-07-2016 शनिवार को अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला के तत्वाधान में रैगर समाज की विशाल धर्मशाला के प्रागण में श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य की 8वीं पुण्यतिथि रैगर समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई l इस अवसर पर धर्मशाला के सत्संग भवन में प्रात: सामूहिक हवन श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य की प्रतिमा के समक्ष पंडित हमेन्त कुरडिया और पंडित दीपचंद बारोलिया के द्वारा मंत्रोच्चार और आरती के साथ सम्पन्न हुआ और उसके उपरांत समाज के सभी गणमान्य लोगो ने श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य की प्रतिमा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये और रामजन मंडल की महिलाओ की सत्संग मण्डली द्वारा भजन कीर्तन किया गया और बाद में भंडारे में सभी लोगो को प्रशादी का भोजन कराया गया l  भंडारे में दाल बाटी चूरमा के प्रशाद की व्यवस्था एडवोकेट दीप चन्द अकरणीया द्वारा किया गया था l 

दिल्ली धर्मशाला ट्रस्ट (करौल बाग) द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु रामदेवरा में दो मंजिला धर्मशाला का निर्माण

स्वतंत्र संवाददाता : रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया
देश विदेश में सुविख्यात धार्मिक आस्था का केन्द्र तथा साम्प्रदायिक सदभाव का प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज की समाधि के दर्शन के लिए विभिन्न धर्मों को मानने वाले श्रद्धालु रामदेवरा के मेले में प्रत्येक वर्ष लाखो की संख्या में आते है l मेले में आने वाले भक्तजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली धर्मशाला ट्रस्ट (करौल बाग) द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दो मंजिला धर्मशाला का निर्माण करा रही है जिसका निर्माण कार्य दिन-रात काफी तेजी के साथ प्रगति पर है। दिल्ली धर्मशाला ट्रस्ट (करौल बाग) के प्रधान सेवा राम सौन्करिया के अनुसार निर्मित करवाई जा रही धर्मशाला के भूतल और प्रथम मंजिल पर 8-8 कमरे, एक बड़ा हाल व कैंटीन आदि निर्माणाधीन है l
धर्मशाला का निर्माण कार्य दिल्ली धर्मशाला ट्रस्ट (करौल बाग) के प्रधान सेवा राम सौन्करिया की देखरेख में सुचारू रूप से चल रहा है, और 2016 के दिसम्बर तक निर्माण कार्य पूरा होने की सम्भावना है l

अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान मे वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम


स्वतंत्र संवाददाता : रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया
अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान मे वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 24-07-2016 रविवार को रैगर चौपाल, देवनगर,करोल बाग, नई दिल्ली मे मेधावी छात्रों का सम्मान व निर्धन छात्रों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता अ.भा. रैगर महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया ने की मुख्य अतिथि के रूप में योगेन्द्र चांदोलिया पूर्व मेयर दिल्ली सम्मिलित हुए। विशिष्ठ अतिथि सूरज कुमार कुरडिया, पुरुषोतम दास सिवाल, हनुमान लाल रैगर, जगदीश दोतानिया, साध्वी आनंदी देवी महाराज आदि कार्यक्रम में मंचासीन थे।
कार्यक्रम का आरंभ लगभग पौने बारह बजे मुख्य अतिथि योगेन्द्र चांदोलिया ने स्वामी ज्ञान स्वरुप महाराज, त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम लक्ष्य व डा. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किये व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । अतिथियों का सम्मान फूलो की माला पहनाकर व शाल भेंट कर किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम दास सक्करवाल ने अखिल भारतीय रैगर महासभा की एक साल की सभी गतिविधियों के बारे में सभा को बताया l दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के महासचिव प्रदीप चांदोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए संघर्ष होना चाहिए, समाज में नहीं l ऐसे सामाजिक कार्यक्रम से लोगों को आपस में जुड़ने का मौका मिलता हैं इसमे किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी रैगरो को ऐसे कार्यक्रमों में बढचढ कर सहयोग करना चाहिए ।
मुख्य अतिथि योगेन्द्र चांदोलिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का विस्तार होना चाहिए और समाज के लोगो को मेधावी, निर्धन व जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग करना चाहिए, और सभी को सामाजिक बुराइयों का विरोध करना चाहिए l भविष्य में होने वाले रैगर समाज के सम्मलेन को सफल बनाने के लिए लोगो को तन-मन और धन से सहयोग करने की अपील की l
कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए रैगर समाज में शिक्षा के विस्तार तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग पर बल दिया और प्रतिभाओं को भविष्य में अपनी मेहनत व लगन से प्रशासनिक व राजनीति के क्षैत्र में उच्च पद प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया l
समाज के बच्‍चों ने भी मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये l सभी अतिथियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्धन व जरूरतमंद बच्चो को निशुल्क स्टेशनरी वितरित की गई l मंच संचालन प्रदेश महासचिव खुबराम सबलानिया ने किया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आये सभी अतिथियों, समाज की संस्थाओं, गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं, महिलाओं और बच्चो का अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया ने हार्दिक धन्यवाद किया । स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला (पंजी) के तत्वाधान में रामदेवरा में अर्धवार्षिक राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक

अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला (पंजी) के तत्वाधान में रामदेवरा में अर्धवार्षिक राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक
स्वतन्त्र संवाददाता : रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया
अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला (पंजी) के तत्वाधान में रामदेवरा में रैगर समाज की विशाल धर्मशाला के प्रागण में अर्धवार्षिक राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक दिनांक 17-07-2016 को हुई जिसमे नवनिर्माण कार्य के सम्बन्ध में तथा आगामी भादवे मेले के समय धर्मशाला के प्रबंधन के विषय पर विचार-विमर्श किया गया l अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया द्वारा धर्मशाला में निर्माण कार्य सुचारू रूप चले इसके लिए समाज के लोगो से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की गई l
बाबा श्री रामदेवजी महाराज की पावन भूमि रुणिचा में श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य द्वारा विशाल भूखंड पर स्थापित अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला में वातानुकूलित कमरों का निर्माण कार्य अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया की देखरेख में जारी है l इस धर्मशाला के निर्माण में छोटे, बड़े, गरीब, अमीर सभी रैगरो का योगदान रहा है तथा निर्माण में समाज के जन-जन की भावना जुड़ी हुई है l

अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला में 06 वातानुकूलित कमरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है और O6 वातानुकूलित कमरों का निर्माण कार्य अभी जारी है l समाज के लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार धर्मशाला निर्माण में सहयोग प्रदान कर रहे है l इसी कड़ी में श्रीमती तारो देवी देवतवाल जी ने साढे तीन लाख रूपए एक कमरे को बनवाने की कीमत दी तथा अन्य एक कमर बनवाने की कीमत 3,50,000 रूपए श्रीमती विष्णु देवी सांटोलिया जी ने अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया को दिए l इसके अलावा अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला (पंजी) में नवनिर्माण कार्य हेतु एक लाख रूपए का अंशदान राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम दास सक्करवाल ने अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया को दिए l
अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला के अध्यक्ष नेतराम पिंगोलिया ने बताया कि पूजनीया श्री श्री 1008 साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य ने एक सपना देखा था कि रैगर समाज की विशाल धर्मशाला आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित हो, इसी सपने को साकार करने के लिये अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला के पदाधिकारिगण अथक प्रयास कर रहे है।